आज के लिए राशिफल (05-06-2025)

*डॉ भगवान पुरी गोस्वामी ( गोल्ड मेडलिस्ट व जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित) वास्तु शास्त्र एवं ज्योतिष आचार्य*
*मो. 9414125701*
https://reviewthis.biz/bold-union  

आज के लिए राशिफल (05-06-2025) 

मेष
05-06-2025

♈ मेष :

 दोस्तों के साथ मतभेद के चलते आप अपना आपा खो सकते हैं। आपको व्यर्थ के तनाव से बचने के लिए अपने जज्बात काबू में रखने की जरूरत है। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। दफ्रत के तनाव को घर में न लाएं। इससे आपके परिवार की ख़ुशी खत्म हो सकती है। अच्छा यही है कि परेशानियों का सामना दफ्तर में ही करें और घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें। हालांकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।   


भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग 




वृष 
05-06-2025

♉वृषभ :

 आज ऑफिस में सहकर्मी से बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। शिव चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।


भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग 




मिथुन 
05-06-2025

♊ मिथुन : 

 मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा, इन लम्हों का पूरा लुत्फ उठाएं। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है, जहां दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अपने जीवनसाथी के स्नहे से भीगकर आप ख़ुद को राजसी महसूस कर सकते हैं। जब आपके पास ज्यादा खाली समय हो, तो नकारात्मक विचार आपको ज्यादा परेशान करते हैं। अतः सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें, कोई मनोरंजक फिल्म देखें या मित्रों के साथ समय व्यतीत करें।


भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा 




कर्क 
05-06-2025

♋ कर्क : 

 आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज आपका आर्थिक पक्ष भी थोड़ा कमजोर रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का प्लान टालना पड़ सकता है। लेकिन आपकी दोस्ती मजबूत बनी रहेगी। परिवार के खास मामलों में आज आपको अनदेखी से बचना चाहिए। घर में भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करने पर विचार करेंगे। शिव मन्दिर में तिल चढ़ाएं, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने खर्चों पर थोड़ी नजर रखें।


भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 2

भाग्यशाली रंग: हल्का लाल 



सिंह 
05-06-2025

♌ सिंह : 

 जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं, लेकिन आज अपने खर्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। घरेलू कामकाज का बोझ और रुपये-पैसे को लेकर तनातनी आज आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। आज के भाग-दौड़ भरे दौर में हम अपने परिवार को कम समय ही दे पाते हैं।  


भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: नीला रंग 



कन्या
05-06-2025

♍ कन्या : 

 आज आप हर असंभव को संभव बनाने की ताकत रखेंगे। आप अपने हर काम में सफल होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की बनी रहेगी। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।


भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: हल्का पीला 




तुला 
05-06-2025

♎ तुला :

 अचानक यात्रा करना थकावट भरा साबित होगा। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे, जो आपको आर्थिक फायदा पहुंचाएंगे। मुमकिन है कि माता-पिता आपकी बात को गलत तरह से समझें, क्योंकि आपने अपनी बात भली-भांति उनके सामने न रखी हो। सुनिश्चित करें कि आपकी बात उन्हें ठीक तरीके से समझ में आए। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिजाज रखेगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा जिन्दगी आपके लिए वाकई ख़ुशनसीबी लेकर आई है। केश-सज्जा और मालिश जैसे क्रियाकलापों में काफी समय लगा सकते हैं और इसके बाद आप काफी अच्छा भी महसूस करेंगे।


भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: लाल रंग 



वृश्चिक 
05-06-2025

♏ वृश्चिक :

 आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का योग भी बन रहा है। इस राशि के जो लोग कुंवारे हैं और अपने लिये एक अच्छा जीवनसाथी तलाश रहे हैं, उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है। आज आपकी यात्रा शुभ रहेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।


भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला 



धनु 
05-06-2025

♑ धनु : 

 आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुंचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। सिर्फ अक्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएं। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। 


भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: हरा रंग 



मकर 
05-06-2025

♑ मकर :

 आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। आप परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना चाहिए। पैसों का लेन-देन करने से भी आज के दिन आपको बचना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपके दाम्पत्य संबंध बेहतर रहेंगे। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। 


भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 2

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग  



कुंभ 
05-06-2025

♒ कुंभ : 

 जो धुंध आपके चारों तरफ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज अपने प्रिय को माफ करना न भूलें। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मजा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएं। सेहत के लिहाज से दौड़ लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, क्योंकि यह मुफ़्त भी है और अच्छी एक्सरसाइज भी।


भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: पीला रंग 



मीन 
05-06-2025

♓ मीन : 

 आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज घर में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी जरूरी काम में अपनों की मदद से आप बहुत खुश रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये सुखद रहेगी। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी।


भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग 



🆁︎🅴︎🅼︎🅸︎🅽︎🅳︎ 🆅︎🅰︎🆂︎🆃︎🆄︎
𝗗𝗿 𝗕𝗵𝗮𝗴𝘄𝗮𝗻 𝗣𝘂𝗿𝗶 𝗚𝗼𝘀𝘄𝗮𝗺𝗶
🄶🄾🄻🄳🄼🄴🄳🄻🄸🅂🅃
𝙰𝚠𝚊𝚛𝚍𝚎𝚍 𝚋𝚢 𝚍𝚒𝚜𝚝𝚛𝚒𝚌𝚝 𝚕𝚎𝚟𝚎𝚕
⭐⭐⭐⭐⭐

1. ज्योतिष शास्त्र, 2. वास्तु शास्त्र, 3. रत्न शास्त्र, 4. हस्तरेखा विज्ञान, 5. मंत्र, यंत्र, तंत्र, 6. मुहूर्त , 7. पंचांग, 8. राशिफल, आदि सभी की जानकारी आपको इस व्हाट्सएप लिंक पर समय पर मिलती रहेगी🙏🏻
 हमारे से जुड़ने के लिए Join करें.

https://chat.whatsapp.com/LiBl59ZKNxYHWbijmnbSIv

 यदि आपको लगता है मेरा राशिफल 💯 सही है और इसका फायदा औरों को भी मिलना चाहिए।

 तो इस मैसेज को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर 1 दिन के लिए रखें। आगे शेयर करें। 🙏🏻

✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
 ( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )

Comments

Popular posts from this blog

आज के लिए राशिफल (14-06-2025)

आज के लिए राशिफल (28-06-2025)

आज के लिए राशिफल (24-05-2025)