आज के लिए राशिफल (14-06-2025)

*डॉ भगवान पुरी गोस्वामी ( गोल्ड मेडलिस्ट व जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित) वास्तु शास्त्र एवं ज्योतिष आचार्य*
*मो. 9414125701*
https://reviewthis.biz/bold-union

आज के लिए राशिफल (14-06-2025) 

मेष
14-06-2025

♈ मेष :

 अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज़ कर सकता है। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। तनख़्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है। यह वक़्त अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी।


भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग 



वृष 
14-06-2025

♉वृषभ :

 आज कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। आज आपको जो अवसर मिले, उनके लिए खुद को तैयार रखें। आपकी महत्वाकांक्षाएं आज चरम पर रहेंगी। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश भी करेंगे। लोग आज आपसे किसी तरह की सलाह भी ले सकते हैं। इस राशि के जिन लोगों की स्वीट्स की शॉप है, उनकी इनकम में आज इजाफा होने वाला है।आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा। भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ायें, दिन अच्छा बीतेगा।


भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: नीला रंग 



मिथुन 
14-06-2025

♊ मिथुन : 

 अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे।


भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग 



कर्क 
14-06-2025

♋ कर्क : 

 आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। बेहतर होगा समय से अपना प्रोजेक्ट कार्य पूरा कर लें। आज जीवनसाथी के साथ आपका वक्त सुकून भरा रहने वाला है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जो लोग बिजनेस डील के लिये जा रहे हैं वो सभी जरूरी दस्तावेज़ अपने साथ रख लें, डील डन होगी। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो लोग आसानी से आपकी बात मान जायेंगे। बहते जल में सेब प्रवाहित करें, परेशानी दूर हो जायेगी।


भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग 



सिंह 
14-06-2025

♌ सिंह : 

 किसी दोस्त के साथ ग़लतफ़हमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है, किसी भी फ़ैसले पर पहुँचने से पहले संतुलित नज़रिए से दोनों पक्षों को जाँचें। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएँ। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी।


भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: पीला रंग 



कन्या
14-06-2025

♍ कन्या : 

 आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। ऐसी सभी चीजो से दूर रहें, जो आपकी तरक्की में रूकावट बन रही हो। घरवालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव देगा। अपने काम में तेजी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीजों में निवेश कर सकते हैं। आज अपनी निजी बातें किसी से शेयर ना करें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। चींटी को आटा खिलायें, मन प्रसन्न रहेगा।


भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: हरा रंग 




तुला 
14-06-2025

♎ तुला :

 आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपका काम दरकिनार हो सकता है- क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। तनख़्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है। यह वक़्त अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।


भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग 




वृश्चिक 
14-06-2025

♏ वृश्चिक :

 आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आज फिजूल के ख्यालों में अपना मन ना भटकाएं । इस राशि के जो लोग आविवाहित हैं उनके घर पर शादी की बात शुरू हो सकती है। ऑफिस में आज अकारण किसी से ना उलझें, जितना हो सके अपने गुस्से पर काबू रखें। बच्चों के साथ समय अधिक बीतेगा। बच्चों को वीडियों गेम गिफ्ट करें रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज गौरी-गणेश की पूजा करें, सबकुछ अच्छा होगा।


भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग 



धनु 
14-06-2025

♑ धनु : 

 उदास और अवसादग्रस्त न हों। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें आपको बैठकर बातचीत के ज़रिए मामला सुलझाने की ज़रूरत है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। 


भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा 




मकर 
14-06-2025

♑ मकर :

 आज आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। पिता के साथ तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। हालात ठीक करने की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें, सफल रहेंगे। आज आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी, आध्यात्म से जुड़ी किताबें भी पढ़ सकते हैं । गाय को रोटी खिलायें, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।


भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: नीला रंग 



कुंभ 
14-06-2025

♒ कुंभ : 

 धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।


भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: लाल रंग 



मीन 
14-06-2025

♓ मीन : 

 आज का दिन यादगार रहने वाला है। किसी सामूहिक गतिविधि की लीडरशिप करेंगे। परिवार से जुड़ी परेशानी आज खत्म हो जायेगी। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश भी करेंगे। ऐसे लोगों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिशकरें, जो आप के लिए महत्वपूर्ण हो। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। इस राशि के जो लोग पुलिस में हैं आज उन्हें पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। शारीरिक रूप से आप फिट रहेंगे।


भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: पीला रंग 



🆁︎🅴︎🅼︎🅸︎🅽︎🅳︎ 🆅︎🅰︎🆂︎🆃︎🆄︎
𝗗𝗿 𝗕𝗵𝗮𝗴𝘄𝗮𝗻 𝗣𝘂𝗿𝗶 𝗚𝗼𝘀𝘄𝗮𝗺𝗶
🄶🄾🄻🄳🄼🄴🄳🄻🄸🅂🅃
𝙰𝚠𝚊𝚛𝚍𝚎𝚍 𝚋𝚢 𝚍𝚒𝚜𝚝𝚛𝚒𝚌𝚝 𝚕𝚎𝚟𝚎𝚕
⭐⭐⭐⭐⭐

1. ज्योतिष शास्त्र, 2. वास्तु शास्त्र, 3. रत्न शास्त्र, 4. हस्तरेखा विज्ञान, 5. मंत्र, यंत्र, तंत्र, 6. मुहूर्त , 7. पंचांग, 8. राशिफल, आदि सभी की जानकारी आपको इस व्हाट्सएप लिंक पर समय पर मिलती रहेगी🙏🏻
 हमारे से जुड़ने के लिए Join करें.

https://chat.whatsapp.com/LiBl59ZKNxYHWbijmnbSIv

 यदि आपको लगता है मेरा राशिफल 💯 सही है और इसका फायदा औरों को भी मिलना चाहिए।

 तो इस मैसेज को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर 1 दिन के लिए रखें। आगे शेयर करें। 🙏🏻

✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
 ( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )

Comments

Popular posts from this blog

आज के लिए राशिफल (28-06-2025)

आज के लिए राशिफल (24-05-2025)