आज दिनांक 06/04/2023 का राशिफल
बृहस्पतिवार, अप्रैल 06, 2023 का पञ्चाङ्ग, इण्डिया के लिए
30, चैत्र, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, 2080 नल, विक्रम सम्वत
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
सूर्योदय : 06:06 ए एम
सूर्यास्त : 06:42 पी एम
चन्द्रोदय : 06:57 पी एम
चन्द्रास्त : 06:11 ए एम
पञ्चाङ्ग
तिथि : पूर्णिमा - 10:04 ए एम तक
नक्षत्र : हस्त - 12:42 पी एम तक
योग : व्याघात - 02:32 ए एम, अप्रैल 07 तक
करण : बव - 10:04 ए एम तक
बालव - 10:15 पी एम तक
वार : गुरुवार
पक्ष : शुक्ल पक्ष
चन्द्र मास एवं सम्वत
शक सम्वत : 1945 शोभकृत्
चन्द्रमास : चैत्र - पूर्णिमान्त, चैत्र - अमान्त
विक्रम सम्वत : 2080 नल
गुजराती सम्वत : 2079 आनन्द
राशि तथा नक्षत्र
चन्द्र राशि : कन्या - 01:11 ए एम, अप्रैल 07 तक
नक्षत्र पद : हस्त - 06:25 ए एम तक
हस्त - 12:42 पी एम तक
चित्रा - 06:57 पी एम तक
चित्रा - 01:11 ए एम, अप्रैल 07 तक
सूर्य राशि : मीन
सूर्य नक्षत्र : रेवती
सूर्य नक्षत्र पद : रेवती
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त : 04:35 ए एम से 05:20 ए एम
प्रातः सन्ध्या : 04:58 ए एम से 06:06 ए एम
अभिजित मुहूर्त : 11:59 ए एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त : 02:30 पी एम से 03:20 पी एम
गोधूलि मुहूर्त : 06:40 पी एम से 07:03 पी एम
सायाह्न सन्ध्या : 06:42 पी एम से 07:50 पी एम
अमृत काल : 06:22 ए एम से 08:03 ए एम
निशिता मुहूर्त : 12:00 ए एम, अप्रैल 07 से 12:46 ए एम, अप्रैल 07
अशुभ समय
राहुकाल : 01:58 पी एम से 03:33 पी एम
यमगण्ड : 06:06 ए एम से 07:40 ए एम
आडल योग : 06:06 ए एम से 12:42 पी एम
दुर्मुहूर्त : 10:18 ए एम से 11:08 ए एम
03:20 पी एम से 04:10 पी एम
गुलिक काल : 09:15 ए एम से 10:49 ए एम
वर्ज्य : 08:59 पी एम से 10:38 पी एम
बाण : रज - 11:41 ए एम से पूर्ण रात्रि तक
पञ्चक रहित मुहूर्त एवं उदय-लग्न
आज के दिन के लिए पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त - 06:06 ए एम से 06:33 ए एम
शुभ मुहूर्त - 06:33 ए एम से 08:08 ए एम
रोग पञ्चक - 08:08 ए एम से 10:04 ए एम
शुभ मुहूर्त - 10:04 ए एम से 10:04 ए एम
मृत्यु पञ्चक - 10:04 ए एम से 12:18 पी एम
अग्नि पञ्चक - 12:18 पी एम से 12:42 पी एम
शुभ मुहूर्त - 12:42 पी एम से 02:39 पी एम
रज पञ्चक - 02:39 पी एम से 04:56 पी एम
शुभ मुहूर्त - 04:56 पी एम से 07:12 पी एम
चोर पञ्चक - 07:12 पी एम से 09:32 पी एम
शुभ मुहूर्त - 09:32 पी एम से 11:50 पी एम
रोग पञ्चक - 11:50 पी एम से 01:54 ए एम, अप्रैल 07
शुभ मुहूर्त - 01:54 ए एम, अप्रैल 07 से 03:37 ए एम, अप्रैल 07
मृत्यु पञ्चक - 03:37 ए एम, अप्रैल 07 से 05:04 ए एम, अप्रैल 07
अग्नि पञ्चक - 05:04 ए एम, अप्रैल 07 से 06:05 ए एम, अप्रैल 07
आज के दिन के लिए उदय-लग्न मुहूर्त
मीन - 05:08 ए एम से 06:33 ए एम
मेष - 06:33 ए एम से 08:08 ए एम
वृषभ - 08:08 ए एम से 10:04 ए एम
मिथुन - 10:04 ए एम से 12:18 पी एम
कर्क - 12:18 पी एम से 02:39 पी एम
सिंह - 02:39 पी एम से 04:56 पी एम
कन्या - 04:56 पी एम से 07:12 पी एम
तुला - 07:12 पी एम से 09:32 पी एम
वृश्चिक - 09:32 पी एम से 11:50 पी एम
धनु - 11:50 पी एम से 01:54 ए एम, अप्रैल 07
मकर - 01:54 ए एम, अप्रैल 07 से 03:37 ए एम, अप्रैल 07
कुम्भ - 03:37 ए एम, अप्रैल 07 से 05:04 ए एम, अप्रैल 07
[05/04, 8:59 pm] Dr. BHAGWAN PURI GOSWAMI: मेष राशि का 06-04-2023
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। छोटे और सरल कामों से शुरूआत करेंगे, तो ज्यादा सफलता मिल जाएगी। प्रॉपर्टी का कोई मसला आपके पक्ष में सुलझ जाने की संभावना है। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने परिवार वालों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। परिवार के जो लोग अपनी इच्छाओं के लिए आपकी ओर देख रहे हैं, उनको निराश न होने दें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )
[05/04, 9:01 pm] Dr. BHAGWAN PURI GOSWAMI: वृषभ राशि का 06-04-2023
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक रूप से चिंताओं में घिरे रहेंगे तथा खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी होगी और शारीरिक रूप से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। ट्रांसफर के योग बनेंगे। घर वालों का साथ आपके काम में आप को आगे बढ़ाने में मदद देगा।
भाग्यशाली दिशा :दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग
✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )
[05/04, 9:01 pm] Dr. BHAGWAN PURI GOSWAMI: मिथुन राशि का 06-04-2023
आज कार्यक्षेत्र में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। पारिवारिक काम को पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ फ़ोन पर बात होगी। सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप कोई स्टोरी बुक पढ़कर अपना समय बिताएंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, बेहतर होगा अपना ध्यान पढ़ाई में लगायें। अपने ईष्ट देव का ध्यान करें, जीवन में लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )
[05/04, 9:02 pm] Dr. BHAGWAN PURI GOSWAMI: कर्क राशि का 06-04-2023
पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव होने से आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ आराम कर सकते हैं। निवेश के सुझावों पर फैसला अपने अनुसार ही करें। किसी पर भी तुरंत भरोसा ना करें, ये आपके लिये थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें। आप अपने निजी मामलों और पैसों की समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )
[05/04, 9:03 pm] Dr. BHAGWAN PURI GOSWAMI: सिंह राशि का 06-04-2023
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं लेकिन सावधानी बहुत आवश्यक है क्योंकि शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। खर्चों में भी अधिक बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मन दुखी हो सकता है। इनकम ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख शांति और प्रेम बना रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन कमजोर है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )
[05/04, 9:03 pm] Dr. BHAGWAN PURI GOSWAMI: कन्या राशि का 06-04-2023
आज आपका कोई खास काम समय पर पूरा हो जायेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। किसी करीबी मित्र से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। घर पर परिवार के साथ समय बितेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज सीनियर्स से फ़ोन पर मदद मिलेगी। परिवार वालों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )
[05/04, 9:04 pm] Dr. BHAGWAN PURI GOSWAMI: तुला राशि का 06-04-2023
आज आप प्रसन्न बने रहें और ज्यादा तनाव न लें। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में उन्नति होगी। आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान में कोताही न बरतें। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें। आपको आज का दिन धैर्य और शांति से बिताना होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )
[05/04, 9:05 pm] Dr. BHAGWAN PURI GOSWAMI: वृश्चिक राशि का 06-04-2023
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे और सेहत भी थोड़ी नाजुक रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा।एक दूसरे से प्यार महसूस होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज राहत महसूस होगी। एक दूसरे से अपने मन की बात कहने में आसानी होगी, जिससे रिश्ते में समझ बढ़ेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में किसी छोटे सदस्य की तबीयत बिगड़ने से सब लोग दुखी होंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )
[05/04, 9:05 pm] Dr. BHAGWAN PURI GOSWAMI: धनु राशि का 06-04-2023
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी।आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके सभी काम बनेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )
[05/04, 9:06 pm] Dr. BHAGWAN PURI GOSWAMI: मकर राशि का 06-04-2023
मकर राशि के कुछ जातक किसी बात को लेकर आज उलझन में पड़ सकते हैं। किसी भी संपत्ति के सौदे को अंतिम रूप देने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा। आज विषम परिस्थितियों में साहस न खोएं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )
[05/04, 9:07 pm] Dr. BHAGWAN PURI GOSWAMI: कुंभ राशि का 06-04-2023
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत कमजोर बनी रहेगी, जिससे आप परेशानी महसूस करेंगे। भाग्य की बदौलत आपके अनेक काम बनेंगे। घर में सुख रहेगा। घर में परिजनों के साथ मिलकर समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है और शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी बढ़िया रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )
[05/04, 9:07 pm] Dr. BHAGWAN PURI GOSWAMI: मीन राशि का 06-04-2023
आज किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना का मन बनायेंगे। किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिससे आप अपने कार्यों को ठीक से करने की सलाह लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज सब लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आज आप घर का कोई जरूरी काम निपटा सकते हैं। घर पर ही परिवार सहित पूजा करें, सबके साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग
✍️ डॉ भगवान पुरी गोस्वामी
( वास्तु विद और ज्योतिषाचार्य )
Comments
Post a Comment